- 55 Posts
- 992 Comments
हे बुद्धिजीवी भारतीयों………………..
मै एक सामान्य भारतीय हिन्दू हु .. एक हिन्दू संगठन का सदस्य भी हु …मेरे पूर्वजो ने इस देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया ..मैंने भी उसी रास्ते पर चलने की कसम खाई थी और चलता रहा हु अपने जन्म से अबतक बेधड़क ..सभी से कहता रहा हु की राष्ट्र पहले है जाति, धर्म ,भाषा , भेद ,दल बल ….सब बाद में …..अपना भारत अपना हिन्दुस्तान सबसे ऊपर … हा यही तो सिद्धांत था मेरा और मेरे जैसे करोड़ो हिन्दुओ का ……
पर आजकल एक अनजाने भय से ग्रसित हु …… इसी भारत में कही से इंडिया के निर्माण में जी जान से लगे कुछ लोग आकर कहने लगे है की तुम राष्ट्र भक्त नहीं हो बल्कि एक आतंकवादी हो .. राम की बात करते हो रामराज की बात करते हो ,, राष्ट्रवाद की बात करते हो ..तुम लश्कर-ए-तैयबा , अल-कायदा से भी ज्यादा खतरनाक हो … इस देश में राम की बात करना या खुद को हिन्दू कहना राष्ट्र द्रोह है ……..या या शायद उससे भी बड़ा अपराध तभी तो हिन्दू आतंकवाद के बारे में आजकल पूरी दुनिया में कहा जा रहा है ……
आतंकवादी कैसे?क्या सिर्फ इसलिए की हमारी कुरबानिया परदे में रह गई और उन्हें नाम मिल गया … या सिर्फ इसलिए की वो शाह है और हम राजनितिक भ्रष्टाचार से निकली आह है ? उन्हें ये अधिकार किसने दे दिया की 80 करोड़ हिन्दुओ को चरित्र प्रमाण पत्र दे …?
कैसे उन्हें यकीन दिलाऊ की हिन्दू आतंकवादी नहीं है ..?
और उन्हें क्यों यकीन दिलाऊ …………????
………………………………………………………………. एक सामान्य भारतीय हिन्दू
———————————————————————————————-
चलते – चलते..
Read Comments